नमस्कार,
मेरा नाम मनीष है,मैं कोई लेखक तो नही हूँ हा पर अपनी टुटी-फूटी शब्दों से कुछ लिखने की कोशिश जरूर करता हूं, आज की मेरी दूसरी कहानी काफी रोमांचक है,जी हां जो आपको प्यार की उन हसीन वादियों की सैर कराएगा,
ये कहानी पटना की एक छोटी सी गली की है।
मेरी इस कहानी के हीरो है:- रोहित, एक ऐसा लड़का जिसे शायद कभी प्यार की समझ नही थी,एक ऐसा लड़का जो हमेशा किताबी दुनिया मे खोया रहता था,पर शायद उस ऊपर वाले ने कुछ और ही सोचा था,
रोहित जो कि हमेशा लड़कियों से चिड़ा-चिड़ा रहता था,अब उसके जीवन मे एक नई प्यारी सी परी की Entry होने वाली थी,
लीजिये शायद वो पल भी बहुत नजदीक आ गया है,
रोहित अपने दोस्त मनीष से बातें करते बाज़ार जा रहा था,चुकी ये पहला दिन नही था ये शिलशिला कई महीनों से था वे दोनों हमेशा एक साथ ही बाज़ार जाते थे,
एक मिनट रुकिए ये जो खूबसूरत लडक़ी दिख रही है कहीं यही तो नही है हमारे रोहित की नई दोस्त,
जी हां आपने बिल्कुल सही सुना यही है "Angel", जो कि रोहित से 2 साल जूनियर है,हा पर उसका घर Market जाते समय रास्ते मे ही पड़ता है,
अरे ये रोहित को इतने घूर घूर के क्यों देख रही है, पर ये बात रोहित नही मनीष कह रहा है,
अरे रोहित वो नज़ारा देख तो ज़रा वो लड़की तुम्हे देख रही है पर जैसे ही रोहित की नज़र उस पर पड़ती तो वहाँ से गायब हो गई थी।
लीजिये हमारे हीरो को पता भी नही की उनकी हीरोइन कौन है??......
हां जी सब्र कीजिये अब वो पल भी आने वाला है जब हमारे हीरो के दिल मे किसी की एंट्री होने वाली है,
आज मुझे भी कुछ अजीब लग रहा था आज रोहित के चेहरे पर एक अलग smile थी, और ये आज कुछ ज्यादा ही खुश था,शायद Entry हो चुकी है,
आज हमारे हीरो इतने बन ठन के जो निकले है,
ये देखिये आज हमारी हीरोइन Angel भी कुछ अलग दिख रही है,
अरे ये रोहित को क्या हो गया है जो हमेशा हमसे बातें करते जाता आज इसकी नज़र कही और है और चेहरे पर cute सी Smile भी है।
I think कुछ गड़बड़ है,
हाँजी हमारे हीरो इतने बनठन के किसी को दिखाने जा रहे थे।
आज ये सर नीचे नही उनके घर के तरफ था, और हमारी कहानी की हिरोइन भी शायद हीरो के इंतज़ार लगाये खड़ी थी।
दोनों की नज़रे कुछ प्यार भरी अंदाज़ में मिली और मुस्कुरा के चल दिये।
पर मुझे ये पता नही चला कि आखिर ये प्यार हुआ कैसे.....?
आखिर इस लड़की की एंट्री हुई कैसे.......?
इसका पता हम लगाएंगे लेकिन इस कहानी के अगले भाग में तबतक आप भी सोचते रहिये......