वर्तमान राजनीति में टूटती भाषा की मर्यादा

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Tue 5th Sep 2017      Write your Article
Politics-of-India-since-Independence.jpg
वर्तमान राजनीती में टूटती भाषा की मर्यादाएं, चुनाव जीतने के लिए नेता कुछ भी कहेगा
वर्तमान राजनीति में टूटती भाषा की मर्यादाएं, चुनाव जीतने के लिए नेता कुछ भी कहेगा
चुनाव जीतने के लिए नेता कुछ भी कहेगा---
चुनावी बिसात बिछते ही या फिर वर्तमान राजनीती में जिस प्रकार से भाषा की मर्यादाएं टूट रही हैं और हमारे राजनेताओं का आचरण कहीं से भी हमारे सभ्य समाज या हमारी युवा पीढ़ी के लिए आदर्श सिथति नहीं कहा जा सकता ।
क्या नेताओं की जुबान अनजाने में फिसलती है-----
क्या नेताओं की जुबान अनजाने में फिसलती है या फिर जान बूझ कर जुबान फिसलाई जाती है ।
मेरा मानना है नेताओं की जुबान फिसलना जिसे हम लोग विवादित बयान भी कहते हैं । वो जुबान जान बूझ कर चर्चा में रहने और लोगों का ध्यान आकर्षित कर खुद की टी आर पी बढ़ाने का खेल होता है कोई भी विवादित बयान ।
यहां ये भी देखना होता है कि वो जुबान किस नेता की फिसली है और किस नेता के लिए फिसली है ।
इस फिसली जुबान का परिणाम चौतरफा बयानबाजी विरोध प्रदर्शन आदि आदि । नेताजी देश भर में मशहूर हो जाते हैं अपनी उसी फिसलाई हुई जुबान के कारण ।
इस विवादित बयान के नेता को चर्चा में लाने और उनकी टी आर पी बढ़ाने में हमारी मिडिया के योगदान को तो बिलकुल भी नहीं नकारा जा सकता ।
नेताओं की किसी भी साधारण सी बात या बयान को ब्रेकिंग न्यूज बना कर पेश कर रातों रात उस अनजाने से नेता को भी देश की जनता जान जाती है ।
विवादित बयान या भाषा की मर्यादाएं तब और अधिक टूटना शुरू हो जाती हैं जब चुनाव होता है । राजनेता अपनी विवादित शैली के शब्दों और भाषणों के जरिये जनता को लुभाने में ऐड़ी चोटी तक का जोर लगा देते हैं बाकी का उनका काम मिडिया उस खबर को ब्रेंकिंग न्यूज बना कर पूरी कर देता है ।
यहां ऐसा भी नहीं है कि जुबान अनजाने नेता या कम मशहूर नेताओं की ही फिसलती है ।
चुनावों में जिम्मेदार पद पर आसीन राजनेता भी व्यक्तिगत हमले और विवादित बयानों के भाषण देकर ऐसे ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार करने योग्य नहीं हैं ।

एक लंबे समय से देखा जाता रहा है नेताओं और पार्टियों के नारे भी कम विवादित नहीं रहे हैं अब वो चाहें तिलक तराजू हो या फिर मंदिर वहीं बनाएंगे या फिर हवा हवाई अच्छे दिन के नारे या जुमले हों ।

पूर्व के हमारे नेताओं या आजादी के मतवाले हमारे क्रांतिकारियों के नारे युवाओं में एक जोश और उनके बाजुओं को फड़काने का काम करते थे जैसे "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" "अंग्रेजों भारत छोड़ो" "सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है" "जय जवान जय किसान" आदि जो देश की जनता को एक प्रेरणा देने का कार्य करते थे और समाज और देश को जोड़ने का काम करते थे

आज के समय के नारे "तिलक तराजू और तलवार" "मंदिर वहीं बनाएंगे " "कथित अच्छे दिन" वगैरह अन्य जुमले "मां बेटे की सरकार" " बाप बेटे की सरकार" "लात मार कर निकाल देना" "किसी भी चौराहे पर सजा दे देना" "फाँसी पर चढ़ा देना" आदि आदि ।
और हाल में ही अब बात शमशाम से लेकर कब्रिस्तान पर आ गई है अरे भाई हिंदुस्तान की भी बात कर लिया करो , नेताओं कुछ ईमान की बात भी कर लिया करो ये भी न कर सको तो इंसानियत और इंसान की ही बात कर लिया करो हिन्दू और मुसलमान, कब्रिस्तान और शमशान की बात कहकर हिन्दुस्तान को बाँटने की कोशश न करो ।

इन नारों और जुमलों को सुनकर आम सभ्य लोगों का अपना सिर धुनने का मन करने लगता है और ये नारे और जुमले किसी छोटे या आम नेताओं के नहीं बल्कि देश के जिम्मेदार और महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पदों पर आसीन या आसीन रहे राज नेताओं के हैं और इस प्रकार के नारों ने समाज और देश को बाँटने का ही कार्य किया है ।
और नेताजी के लिए वो कहावत चरितार्थ हो जाती है "बदनाम हुए तो क्या, नाम तो हो गया"
या फिर
"चुनाव तो सफल हो गया "

पं संजय शर्मा की कलम से

Maine Dard chhupana bhi sikh liya

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 26th May 2018) Maine Dard chhupana bhi sikh liya
Maine Dard chhupana bhi sikh liya,
Gum me muskurana bhi sikh liya,
Ye kuchh Zakhmo ka hi asar hai
Jo aaj,
Teri ruswai ko bhi wafa samjh liya,

Jise maine apni parchhai smjh liya,
Usne hi es nasamjh dil ko ghayal kar diya,
Kal tak jinhe dekh muskurate the hum,
Aaj usne hi mujhe bewafa bna .... Read More

MAA

Author  Photo Shrivastva MK   (Mon 2nd Oct 2017) MAA
Maa tere aanchal me humne Sara sansaar dekha hai,
Maa tere aankhon me humne khushiyo ka bahar dekha hai,

Maa tere charano me humne swarg ka dwar dekha hai,
Maa tere dil me humne baccho ke liye pyar dekha hai,

Maa tune Hume sabse pyaar aur samman karna sikhaya hai,
Maa tune srishti Ki rachna.... Read More

UDAAN

Author  Photo Mukesh Musafir   (Wed 18th Nov 2015) UDAAN
हर एक परिॅदा अनजान होता है मगर ऊॅची ऊसकी ऊडान होती है
भरा होता है मन मे हौसला और ऊमंग उनकी जवान होती है
तुम कहाॅ जानोगे ताकत मेरी बादलो को चीर के जाना पडता तब जा के कही पहचान होती है
रोज होता है रासता इक और मंजिल भी बिरान होती है
ऐसा है मेरा मूकॅदर मगर खुदा का लिखा देखो तिनको में भी जान होती है.... Read More

ज़िन्दगी एक फ़िल्म

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 11th Nov 2017) ज़िन्दगी एक फ़िल्म
जिसे अपनी ज़िन्दगी बनाया उसे कैसे बताऊ,
इस दिल का हाल सुनाने के लिए वो लब्ज़ कहाँ से लाऊ,
आज चलते चलते कुछ पुराने ख़यालात याद आ गए,इस चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आई ,और दिल भी थोड़ा बेचैन हुआ।क्योंकि वो जो पल थे उनमें खोने का उतना ही मज़ा है जितने एक फ़िल्म को देखते देखते उस फिल्म में खोने का।
आज बात होगी .... Read More

काश! इस प्यार के दो हिस्से होते...

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 30th Sep 2017) काश! इस प्यार के दो हिस्से होते...
काश! इस प्यार के दो हिस्से होते,
कुछ मेरे साथ कुछ तेरे पास होते,
तेरा हर दर्द हम बांट लेते खुशी खुशी,
यदि तेरे दिल मे भी मेरे नाम होते,

वो बेवफा तू क्या जाने कितना दर्द होता है जब कोई अपना रूठता है,
जब किसी के सपने टूटते जब कोई अपना छूटता है,
हंसी आती हमे इस झूठे प्यार भरी वादों पर,
ऐसा क्य.... Read More

शिक्षा की नीति

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Wed 26th Aug 2015) शिक्षा की नीति
कैसी है शिक्षा की रीती
असल हार गई नक़ल है जीती
लोग चढ़ावा चढ़ा रहे थे
फर्जी डिग्री ला रहे थे
कैसी विडम्बना छा रही थी
हमको कहाँ ले जा रही थी
फ़ैल रही यहाँ पर अनीति
असल हर गई नक़ल है जीती
कैसे वो इंसाफ करेंगे
अपने दिल को साफ़ करेंगे.... Read More

aye mere piya

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Sun 28th Jul 2019) aye mere piya
Aye meri saanso mein mere sanam,
Nibhayenge saath tumhara saaton janam.

Ye dadhkane sun raha hai khuda,
Karna nahi humein unse juda.

Har saans par sirf hakk hai tumhara,
Tum bin koi nahi hai hamara.

Tumse bhala hum kabhi kya chhupayenge,.... Read More

TERE PYAR NE MUJHE PAGAL BNA DIYA

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 25th Oct 2017) TERE PYAR NE MUJHE PAGAL BNA DIYA
Tere pyar ne mujhe pagal bna diya ,
Tujhme khoye hain hum es kadar ki,
apna nam pata bhi bhula diya,
Jawane Se chhupa ke ki tujhse mohabbat ,
Par tune mujhe jawane se hi begana bna diya,
Tere pyar ne mujhe pagal bna diya....


Tere intezar me har pal ji raha hu ghut ghut
ke,.... Read More

उल्फत की जालिम दुनिया

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Tue 5th Sep 2017) उल्फत की जालिम दुनिया
उल्फत की जालिम दुनिया मे
चाहें हजार मिलती हैं
दर्द की इस महफ़िल में
आहें ही यार मिलती हैं
गम से भरे इन ख्यालों में
खुशियां न यार मिलती हैं
दर्द से छलके इन प्यालों में
तकलीफें हजार मिलती हैं
पं संजय शर्मा "आक्रोश".... Read More