पाखंडी बाबा और उनकी सल्तनत

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Sun 24th Sep 2017      Write your Article
pakhandi-baba-or-unaki-saltanat.jpg
पाखंडी बाबा और उनकी सल्तनत
बाबा और आश्रम का नाम आते ही मन मे एक आदर और पवित्रता का भाव उठना स्वाभाविक है ।
यहां हम ये नहीं कह सकते कि हर बाबा गलत है या हर आश्रम में अनैतिक कार्य होते हैं ।
लेकिन कहावत है कि एक मछली सारे तालाब को गन्दा कर देती हैं । अब यहां तो मछली की जगह मगरमच्छ निकल रहे हैं और उनके घृणित क्रियाकलाप भी खुल रहे हैं । और अपने इन्हीं घृणित कार्यों की वजह से जेल की शोभा भी ऐसे लोग बढ़ा रहे हैं ।
अब इसी आदर और पवित्रता के भाव का फायदा उठाकर ऐसे कलयुगी और पाखंडी बाबा लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अपनी सल्तनत खड़ी कर लेते हैं ।
एक लम्बे से देखा जा रहा है साधुवाद का चोला पहन और आश्रम की आड़ में ऐसे फर्जी बाबा नाम के लोगों ने आश्रम और बाबा शब्द की महत्ता पर ही पलीता लगाने का काम किया है और अपने घृणित मंसूबों को भी अंजाम दिया है ।
अब ताजा घटनाक्रम में फलाहारी बाबा पर भी बलात्कार जैसे घृणित कार्य को अंजाम देने के लिए गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है बाबा शायद गिरफ्तारी के डर से ही अस्पताल में भर्ती भी हो गए हैं ।
धर्म के नाम पर आस्था से खिलवाड़-
प्रायः देखा गया है कि ऐसे पाखंडी लोग धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अपना हित साधते रहते हैं ।
अब क्योंकि भारत एक आस्थाओं का देश है इसी धर्म और आस्था का ऐसे पाखंडी लोग फायदा उठाकर अपना एक साम्राज्य स्थापित कर लेते हैं ।
अब वो चाहें आसाराम बापू हों चाहें राम रहीम हों चाहें रामपाल हों ऐसे अनगिनत नाम हैं जिन्होंने अपने अपने आश्रमों में ही अपनी सरकार बना रखी थी और जहां उनकी मर्जी के बिना पत्ता तक नहीं हिलता था ।
हाल के दिनों के घटनाक्रमों ने ये बात साबित भी की है जब इन पाखंडी बाबाओं की गिरफ्तारी तक के लिए सरकार और प्रशासन तक को नाको चने चबाने पड़े थे ।
क्या इन फर्जी बाबाओं के सियासी कनेक्शन हैं-
यदि इन फर्जी बाबाओं के विस्तार रूप लेने के मायने अगर तलाशे जाएं तो अंत में यही बात सामने आती है जितना बड़ा प्रचार उतना बड़ा बाबा और उतना ही बड़ा आश्रम और आश्रम के नाम पर अर्जित की गई अकूत सम्पत्ति ।
अब जितना बड़ा बाबा होगा तो भक्त भी लाखों की संख्या में होंगे बस यहीं से सियासी कनेक्शन के तार जुड़ना शुरू सरकारों की बाबाओं और उनके आश्रमों पर मेहरबानी की सौगातें शुरू यानी सब वोटों की राजनीति और हाल की घटनाक्रमों ने इन बाबाओं के सियासी कनेक्शन साबित भी किये हैं । पूर्व में भी तांत्रिक चन्द्रस्वामी की पहुंच तो प्रधानमंत्री नरसिम्हाराव तक थी ।
इन फर्जी और पाखंडी बाबाओं की पहचान किस प्रकार की जाए-
अब यहां प्रश्न ये भी आता है कि इन फर्जी और आडम्बरी बाबाओं की पहचान लोग कैसे करें ।
आज पूजा पाठ और आस्था भी हाईटेक हो गई है बाबाओं ने अपनी दुकान चलाने के लिए चैनलों और इंटरनेट का भी सहारा लिया है यानी प्रचार का भी एक हाईटेक तरीका इस्तेमाल हो रहा है । यानी चैनलों के माध्यम से बाबाओं की कृपा भक्तों पर बरस रही है ।
आज जिस प्रकार से फिल्मी धुनों पर भजन गाये और सुने जाते हैं और एयर कंडीशनर में बैठकर बाबा लोग प्रवचन देते हैं क्या भक्ति भाव के लिए ये सारी सुविधाएं जरूरी हैं ।
भगवान की भक्ति के लिए श्रेष्ठ होती है मन्त्र की शक्ति और मन्त्र का जप एकांत में किया जाता है न कि शोर मचाकर ।
भक्ति भाव के लिये इन आडम्बरों की कतई आवश्यकता नहीं है भगवान की भक्ति हेतु किसी भी भक्त के लिए सबसे श्रेष्ठ होता है उस भक्त का भाव और भगवान भक्त के भाव के भूखे होते हैं न कि उस भक्त के धन के भूखे ।
बस यही धन की भूख हाईटेक और विलासिता पूर्ण जीवन आश्रम की आड़ में कमाई गई अकूत सम्पत्ति और इन फर्जी और पाखंडी बाबाओं को पतन की ओर ले जा रही है ।
धर्म और आस्था के नाम का खिलवाड़ अब व्यापार बन चुका है ।
और यही सब लोगों को भी समझना होगा ।
पं संजय शर्मा की कलम से

ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 26th May 2018) ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल
ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल,
मेरे दोस्त की मयूशी मुस्कान में कर,
उनकी सारी मुरादे हो जाये पूरी,
उनके किस्मत का रुख ऐसा कर,

ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल,
मेरे प्यारे दोस्त खुश रहे उम्र भर,
हर कांटे भी फूल लगने लगे उन्हें,
ऐसा हिम्मत उनके अन्दर भर,
.... Read More

BIKHAR SE GYE YE PAL MERE KHUSHI KE

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) BIKHAR SE GYE YE PAL MERE KHUSHI KE
Bikhar se gye ye Pal mere khushi ke
Unke chale Jane ke baad,
Nikal gye en aankho se aansoo
Unki yaad aane ke baad,
Aaj nazane kyon khamosh Hai ye dil mera
Unka sath chhut Jane ke baad,
Pal Pal kuchh tutne ki aawaj sunai de rhi mujhe
Sab kuchh tut Jane ke baad,
Hansu to Kaise Hansu jab me.... Read More

ANGELS

Author  Photo Indrajeet   (Fri 29th Jan 2016) ANGELS
CHAHA THA TUJE PAYA BHI THA TUJE
NA JANE FIR KIYU KHOYA TUJE

HAR PAL HR VAKT TUJE KRTE MISS

PATA HAI DIL KO TUM KBHI NHI AAOGE

FIR BHI NAJANE DIL KIYU KRTA HAI AAP ENTJAR

AAP KE AANE SHE PEHELE THA ENTJAR AAP K CHALE JANE KE.... Read More

एक नया जख़्म

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 11th Nov 2017) एक नया जख़्म
दर्द देने वाले मुझे आज कुछ नया सीखा गए,
दिल तोड़कर मेरा आज मुझे वफ़ा सीखा गए,
हर बार देते है इस दिल को एक जख़्म नया,
एक और जख़्म देकर आज मुझे बेवफा बना गए,

काश! इस दिल का दर्द भी हम दिखा पाते,
कितने जख़्म है इस दिल मे वो दिखा पाते,
तो शायद आज बहानो की ज़रूरत ना पड़ती,
ये जख़्म ही बिन कहे सबकुछ बता .... Read More

दोस्ती एक अटूट रिस्ता

Author  Photo Shrivastva MK   (Sun 1st Oct 2017) दोस्ती एक अटूट रिस्ता
एक ऐसा रिस्ता जो सच्चे प्यार की तरह अटूट होता है,
इन नज़रों से दूर रहते हुए भी इस दिल के करीब होता है,
जिसे उस खुदा ने दोस्ती नाम दिया,
वो दोस्ती ही कितने लोगों की जीने की वजह होता है,

खुश होता है ये दिल जब वो खुश होते है,
छलकते है आंसू इन आँखों से जब वो रोते है,
बड़ा ही दर्द होता इस दिल को ,.... Read More

ये दुनिया है प्यारे

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Mon 31st Aug 2015) ये दुनिया है प्यारे
ये दुनिया है प्यारे
और इस दुनिया में सब कुछ बिकता है
माल यहाँ पर कैसा भी हो
बस कीमत पर मोलभाव टिकता है
ये दुनिया है प्यारे...................
रिश्ते की क्या बात करें हम
हर शगुन पे जब भाव बढ़ता है
दाम लगते उनके अपने ही
कीमत का पता जब चलता है
कैसे कैसे लोग यहाँ पर देखो.... Read More

Mahiya

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Thu 11th Jul 2019) Mahiya
मेरा आज मेरा कल आप हो,
हर पल आपका ही रहता है ख्याल हमको.

हर कदम पर साथ चलना पिया मेरे ,
आपसे जुड़ी हैं ये धड़कने.

धड़कनों की धड़कती हर आवाज है आपकी,
आपको पाकर खुदा की सबसे खूबसूरत रहमत पाई.

करके हद से ज्यादा प्यार सीने से लगा के रखूँ मैं आपको,.... Read More

Apni Galtiyon Ko

Author  Photo Uma   (Wed 25th Oct 2017) Apni Galtiyon Ko
apni galtiyon kochupate kyon ho
jo hai zimmedaari usse bhagte kyon ho

ho tum bhi vahi jaise sab hain fir bhi
khud se ye baat na kahte kyon ho

tum chahte ho banna ghar safal
to aadtain bhi banao vaisi

tum ho shreshth ue bhool jate kyon ho .... Read More

गम की राहें

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Fri 15th Sep 2017) गम की राहें
गम की राहें हजार आने दो
जिंदगी अब यूँ ही गुजर जाने दो
बद्दुआ दिल से निकली जो
उसका भी असर हो जाने दो
रोक ली राह जो थी उल्फत की
उसका चेहरा नजर आ जाने दो
गमे फुर्सत में बैठे अब हम तो
गम से नजरें तो चार कर जाने दो
बहते अश्क अब इन आँखों से
मुझको पल भर जरा मुस्कराने दो.... Read More