जुमलाघुट्टी के साइड इफेक्ट

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Sat 7th Oct 2017      Write your Article
jumalaghutti-ke-side-effect.jpg
जुमलाघुट्टी के साइड इफेक्ट
जुमलाघुट्टी एक ऐसा प्रोडक्ट जिसकी लांचिग 2014 में की गई और इसे देश की जनता के आगे परोस भी दिया गया ।
तो हम बात करते हैं उन तमाम वादों की जो 2014 में जनता से किये गए । जनता भी उन वादों के मोहजाल में ऐसी फंस गई कि देश मे एक लंबे समय बाद एक प्रचंड बहुमत की सरकार अस्तित्व में आई । मोदी जी देश के प्रधान मंत्री बने ।
अब क्योंकि सरकार तो बन गई अब बात चुनावी वादों को पूरा करने की आई तो ये कहकर अपने उन वादों की खुद ही हवा निकाल दी गई कि ऐसे जुमले तो अक्सर चुनावों में बोल दिए जाते हैं ।
इसीलिए इसका यही सटीक शीर्षक बैठता है जुमलाघुट्टी के साइड इफेक्ट ।
अब यदि उन जुमलों की बात न करें तो शायद ये नाइंसाफी होगी जिनको मोदी जी ने देश की जनता को घोट घोट कर बड़े ही प्यार से पिलाया था ।
कुछ प्रमुख जुमले जो जनता को पिलाये गए
वो निम्न हैं-

1.हर एक खाते में 15 लाख रुपये
15 लाख तो छोड़ो 15 पैसे नहीं आये किसी के खाते में ।
2. आतंकवाद का खात्मा और एक सिर के बदले दस सिर लाएंगे ।
अब देश से कितना आतंकवाद खत्म हुआ और कितने सिर लाये गए ये बताने की यहां आवश्यकता नहीं है
3. बेरोजगारी दूर कर नोकरी देंगे ।
अब कितनी बेरोजगारी दूर हुई और कितने रोजगार के अवसर वरदान किये गए सब जानते हैं ।
4. मंहगाई भी एक बहुत बड़ा मुद्दा था जिसे दूर करने की बात कही गई थी ।
अब कितनी मंहगाई दूर हुई ये भी बताने की आवश्यकता नहीं है ।
कांग्रेस के समय जो मंहगाई डायन बनी हुई थी बीजेपी शासन में अब वो मंहगाई महबूबा बन गई है ।
5. किसानों की बदहाली दूर करेंगे और कर्ज माफ करेंगे ।
अब किसानों की कितनी बदहाली दूर हुई और कितना किसानों का कर्ज माफ हुआ यहां ये लिखने की आवश्यकता नहीं ।
किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने को विवश हो रहा है । अब कुतर्क करने के लिए यहां कहने वाले ये कहने से भी नहीं चूकते कि क्या किसान कांग्रेस शासन में आत्महत्या नहीं करते थे ।
इसलिए यहां मैं ये कहना चाहूंगा कि सब जानते हैं कांग्रेस शासन में करोड़ों का किसान कर्ज माफ भी किया गया था अब हाल ही में उ प्र की बीजेपी सरकार के किसान कर्ज माफी के तो अफसाने भी लिखे जा चुके हैं ।
कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो ऐसे वादे रूपी जुमले बहुतायात में किये गए थे और उनको देश की जनता को घोट घोट कर पिलाया गया था ।
अगर हम मोदी जी की सरकार के कार्यकाल को देखें तो जिस प्रकार से नोटबन्दी के रूप में देश की जनता पर आनन फानन में बिना तैयारी के जो आर्थिक आपातकाल थोपा गया उसको कहीं से भी तर्कसंगत नहीं कहा जा सकता ।
नोटबन्दी के भी साइड इफेक्ट देखे गए अब कितना काला धन पकड़ा गया सब खुली किताब है ।
कितना आतंकवाद रुका कितनी नकली करेंसी रुकी ये सब भी लिखने की आवश्यकता नहीं है ।
इसी कड़ी में यदि जी एस टी की बात करें तो व्यापारी वर्ग में जी एस टी को लेकर आक्रोश सड़कों पर भी दिखाई दिया व्यापारी जी एस टी को लेकर आज भी असमंजस की सिथति में खड़ा है और उस दिन को कोस रहा है कि उसने बीजेपी को वोट देकर बहुत बड़ी भूल कर दी ।
बीजेपी शासन में गिरती हुई अर्थव्यवस्था और नोटबन्दी एवम जी एस टी को लेकर तो खुद बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने ही मोर्चा खोल रखा है अब किसकी बात को सच मन जाए बीजेपी पार्टी और मोदी जी की या फिर बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा की या फिर राहुल गांधी की जो लंबे समय से गिरती अर्थव्यवस्था और मंहगाई आदि मुद्दे पर इसके अलावा जी एस टी की टैक्स विसंगति और किसानों एवम बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते रहे हैं ।
कुल मिलाकर यदि केंद्र की सरकार का अब तक के कार्यकाल का विश्लेषण किया जाए तो इस नतीजे पर ही पहुंचा जाता है कि बातें ज्यादा काम कम यानी सिर्फ जनता को जुमलों की घुट्टी ही पिलाई जाती रही है जिसके साइड अफेक्ट अर्थशास्त्रियों को और देश की जनता को भी नजर आ रहे हैं और खुद इनकी ही पार्टी के नेता यशवंत सिन्हा को बखूबी नजर आ रहे हैं
अब वो बात अलग है कि जुमलाघुट्टी पिलाने वालों को साइड इफेक्ट इसलिए नजर नहीं आ रहे क्योंकि उनकी आंखों पर सत्ता के अहंकार की पट्टी बंधी हुई है ।
पं संजय शर्मा की कलम से

Mann ashant hai

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Mon 2nd Feb 2015) Mann ashant hai
Desh mai lahar hai
Ye kaisa kahar hai
Hamko sab khabar hai
kiski lagi najar hai
Ye apna shahar hai
Yaha faila jahar hai
Har taraf loot hai
Fir bhi dekho chhoot hai
Dekho man ashant hai
Fir bhi ham shant hai.... Read More

DOSTI HAMARI ZINDAGI

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Sun 7th Apr 2019) DOSTI  HAMARI ZINDAGI
Humein ye tou nahi maloom zindagi kya hai kehti,
Par jise mile itni pyaari aur masoom yaari.
Zindagi ka har lamha hai bhut khaas,
Jeene lage wo bhi jeene ki wajah na ho jiske paas.

Dostana hota hi hai sabse pyaara rishta,
Aasmaan se aaya koi parinda.
Karu kyon mai fikra jab saath hai is rooh.... Read More

GUMNAAM ZINDAGI

Author  Photo Shrivastva MK   (Tue 10th Oct 2017) GUMNAAM ZINDAGI
Meri zindagi gumnaam ho gai
tumse bichhar kar,
Mar jayenge hum ab ro ro kar,
Ye dil bhi najane kyon ruk ruk ke kah raha hai,
Kyon rula rahe ho tum mujhe bar bar ek naya dard bankar,
Ek naya dard bankar,

Tum to bhul gye wo purani batein,
Reh gye mere paas teri ye dard dene wali yaadein,
Ky.... Read More

कभी हम भी उनके अज़ीज़ हुआ करते थे

Author  Photo Madhu Bhagat   (Mon 19th Sep 2016) कभी हम भी उनके अज़ीज़ हुआ करते थे
कभी हम भी उनके अज़ीज़ हुआ करते थे ,
आज उनके दीदार को तरसते है

कभी उनकी आंखों में अपने लिए मोह्हबत देखा करते थे,
आज उनमे अपने आप को अनजान देखा करते है ।
फिक्र थी उन पलो में ,कुशिया थी उनकी हमसे
उनके आज से ही नही, हम तो उनके कल से मोह्हबत किया करते है

कभी हम भी उनके अज़ीज़ हुआ करते थे ,
आज उनके.... Read More

Jindgi ke do pahlu

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Sun 1st Feb 2015) Jindgi ke do pahlu
Jindgi ke khel bade hi nirale hote hai
Jinme kuchh log bade hi mukddar vale hote hai
Chaal dhaal se vo matvale hote hai
Log jinke haatho mai haath dale hote hai
Jo whisky mai rum aur vodka dale hote hai
Apno ke beech vo bade dilvale hote hai
Apne shahar mai kuchh gande nale hote hai
Yaha rah.... Read More

Kiwe ada kara rab da karz

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Sat 26th May 2018) Kiwe ada kara rab da karz
Kiwe ada kara rab da karz

Kiwe shukriya ada kara mai us rab da
Bin mangey Sab koch ohne ditta
Sirf ohne hi samajhya mere dil da haal
Jado chahida si akkha pochhan vastey rumaal
Milwa ditta us rab ne meri maa tou
Jinde naal haiga mera sab tou jyada moh
Dhanya hoyi mai osde naal milkar
Jo .... Read More

YE ZINDAGI KIS KAAM KI

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) YE ZINDAGI KIS KAAM KI
Wo Zindagi kis Kam ki
Jisme tumhara sath na ho,
Wo hoth kis Kam ki
Jisme Tumhari muskan na ho,
Taare bhi tut Kar gir jate ek din
Jab Chand ka sath na ho,

Wo aankhey kis Kam ki
Jisme tumhara chehra na ho,
Wo dil kis Kam ki .... Read More

फरियाद

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Fri 6th May 2016) फरियाद
तुम कब्र पे आकर मेरी
ये फरियाद कर देना
खुदा को याद करके तुम
मुझे भी याद कर लेना
खुदा से पूँछ लू जाकर
तुम उसके बाद कर देना
खुद को आबाद कर देना
मुझे बरवाद कर देना

पं संजय शर्मा आक्रोश'.... Read More

संता का गुस्सा

Author  Photo Sudhakar Kumar   (Thu 15th Jan 2015) संता का गुस्सा
संता अपने 12वीं मंजिल वाले अपार्टमेंट
की बालकनी में खड़ा नीचे देख
रहा होता है।
,
अचानक एक आदमी उसे हाथ हिला के नीचे
आने
का इशारा करता है।
,
संता को समझ ना आया फिर उसने
सोचा की कोई.... Read More