ताजमहल भारत का गौरव या कलंक ? क्या ताजमहल के नाम की कमाई भी गद्दार है ?

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Fri 20th Oct 2017      Write your Article
tajmahal-bharat-ka-gaurav-ya-kalank.jpg
जिस प्रकार भारत की सांस्कृतिक विरासत और दुनिया के अजूबों में शुमार विश्वप्रसिद्ध इमारत ताजमहल को बीजेपी के विधायक संगीत सोम द्वारा गद्दारों की विरासत बताया जाना उनके इस बयान पर खुद उनकी ही हास्यप्रद सिथति पैदा कर देता है ।
भारत सरकार के आंकड़ें इस बात की गवाही देते हैं कि जितनी आय ताजमहल के जरिये केंद्र सरकार को होती है उतनी आय किसी अन्य इमारत से नहीं होती ।
इसके अलावा ताजमहल की कमाई का एक हिस्सा पथकर के रूप में उ प्र सरकार को भी जाता है ।
यहां संगीत सोम को ये नहीं भूलना चाहिए कि जिस ताजमहल को वो गद्दारों की विरासत या अन्य तमगे दे रहे हैं वो गद्दारों की विरासत ताजमहल भारत देश मे ही है और उसकी कमाई केंद्र सरकार और उ प्र सरकार जहां कि बीजेपी की ही सरकार है उनके ही खजाने में जाती है ।
अब यदि ताजमहल गद्दारों की निशानी है तो फिर उस गद्दारों की निशानी ताजमहल की कमाई भी तो गद्दार हुई ।
संगीत सोम को ये बयान देने से पहले केंद्र की और उ प्र की बीजेपी सरकार को इन गद्दारों की कमाई ताजमहल से होने वाली आय को लेने से मना करवाना चाहिए तब उनको ऐसी बात करनी चाहिए ।
यहां एक बात का और भी जिक्र करना चाहूंगा कि संगीत सोम के बयान से पहले मीडिया में ताजमहल से सम्बंधित ये मामला कि उ प्र सरकार की पर्यटन बुकलेट में ताजमहल को स्थान नहीं मिला ।
अब शायद संगीत सोम को यहीं से ताजमहल के संदर्भ में जहर उगलने का मौका मिल गया था । संगीत सोम के ताजमहल पर गैरजिम्मेदाराना भाषण का असर ये हुआ कि राजनैतिक गलियारों में और सोशल मीडिया पर उनके इस भाषण की गूंज बहुत दूर तक चली गई और इस मुद्दे पर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई ।
इस बयानबाजी का ही ये नतीजा था कि ताजमहल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी जी और उ प्र के मुख्यमंत्री योगी जी को इस मामले में दखल देना पड़ा ।
खुद योगी जी ने ताजमहल को देश की विरासत और पर्यटन स्थल के रूप में और विकसित करने की भी बात कही ।
डैमेज कंट्रोल करने के लिए ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ताजमहल के कलेंडर में मोदी जी और योगी जी की फोटो लगाकर ये जताने की भी कोशिश की कि ताजमहल चाहें किसी ने भी बनवाया हो क्योंकि ताजमहल भारत मे है तो ये भारत की धरोहर है ।
अब यहां संगीत सोम से अगर ये प्रश्न पूछा जाए कि जिन ताजमहल बनाने वालों के हाथ काटे गए थे क्या संगीत सोम ने उनके परिवारीजनों उनके वंशजों को कभी ढूंढने की कोशिश की ।
क्या उनको ये लगता है कि ताजमहल को बनाने वाले कारीगरों के वंशज होंगे नहीं ।
क्या ताजमहल के नाम से होने वाली आय का हिस्सा ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के वंशजों को सरकार सेे दिलवा कर वे उन कारीगरों को अब न्याय दिला सकते हैं ।
जब संगीत सोम भाषण बाजी के अलावा कुछ कर नहीं सकते तो फिर उनको इस प्रकार भाषण बाजी करने का कोई हक नहीं जिनसे समाज और देश मे कटुता पैदा हो ।
गुजरात मे मोदी जी ने कांग्रेस को विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी ।
अब मोदी जी ये बताएं कि उनकी पार्टी के उ प्र के विधायक अपने भाषणों से कौन सी विकास की गंगा बहा रहे हैं ?
हकीकत ये है कि बीजेपी का विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कहना भी दोहरी नीति ही है चुनाव के आखिर में बीजेपी का चुनावी मोड चेंज हो हिन्दू बनाम मुस्लिम हो जाता है ।
और शायद 2019 के चुनावी मोड की आधारशिला ताजमहल के मुद्दे पर उनके ही विधायक ने रखने का प्रयास किया था ।
अब क्योंकि बात ताजमहल की हो रही थी इसलिए ये लिखना आवश्यक हो जाता है कि ताजमहल हमारे भारत और आगरा का गौरव है ।
इसी ताजमहल के कारण आगरा के हजारों लोग रोजी और रोजगार पाकर अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रहे हैं ।
संगीत सोम को इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए उनकी इस प्रकार की भाषणबाजी से आगरा कहीं राजनीति का अखाड़ा न बन जाये जिससे ताजमहल द्वारा रोजगार पा रहे हजारों लोगों के रोजगार को ही पलीता लग जाये ।
अब क्योंकि योगी जी अपने विधायक की भाषणबाजी का डैमेज कंट्रोल करने आगरा भी आ रहे हैं अब योगीजी आगरा आएं भी क्यों नहीं क्योंकि आगरा से बीजेपी के 9 विधायक 2 सांसद और महापौर हैं तो डैमेज कंट्रोल करने तो आना बनता ही है ।

वैसे केंद्र सरकार और उ प्र सरकार को सलाह देना चाहूंगा कि यदि ताजमहल को पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित करना है तो आगरा में एम्स अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम मेट्रो बैराज निर्माण हाईकोर्ट बैंच का होना भी अति आवश्यक है क्योंकि आगरा ताजमहल के कारण पूरी दुनिया मेएक अंतराष्ट्रीय शहर के रूप में अपनी एक विशिष्ट पहचान भी रखता है

उसी आगरा में उक्त सुविधाओं का न होना एक तरह से ताजमहल और आगरा के वाशिंदों से छल ही है । क्योंकि ताजमहल के नाम की कमाई केंद्र और उ प्र सरकार के ही खजाने में जाती है ।

अब ताजमहल के नाम पर होने वाली कमाई गद्दार है या कुछ और ये खुद केंद्र सरकार और उ प्र सरकार तय करे
पं संजय शर्मा की कलम से

Ek Tarafa Ishq

Author  Photo Anonymous User   (Mon 18th Dec 2017) Ek Tarafa Ishq
Dosti hmne kabula hai,
Mohabbat hmne chupaya hai,
Hath pakdaha unhone hmara,
Bas thama nai hai,
Kaise hass k satch chupaye ja rahe hm,
Hmare sath k kitne khab hmne dekha hai,
Unke juban pe kisi or ka Nam,
Hmne to mushkra k ye Dard bhi Jiya hai,
Bebas se hm,
Nai bta sakte hmne kitna ap.... Read More

MAI PHIR BHI AAPKO CHAHUNGA

Author  Photo Shrivastva MK   (Mon 2nd Oct 2017) MAI PHIR BHI AAPKO CHAHUNGA
Hawa ban aapke sanson me utar jaunga,
Bhulna chahoge to dil kone baith jaunga,
Chahe Kitni bhi nafrat ho aapke dil me,
Mai bhir bhi aapko chahunga,

Tu chand mai Tara ban jaunga,
Ghane badalon me mai kho jaunga,
Jab nind se band ho jayengi aapki aankhen,
Chupke se mai aapke sapne me aa jaung.... Read More

ANGELS

Author  Photo Indrajeet   (Fri 29th Jan 2016) ANGELS
CHAHA THA TUJE PAYA BHI THA TUJE
NA JANE FIR KIYU KHOYA TUJE

HAR PAL HR VAKT TUJE KRTE MISS

PATA HAI DIL KO TUM KBHI NHI AAOGE

FIR BHI NAJANE DIL KIYU KRTA HAI AAP ENTJAR

AAP KE AANE SHE PEHELE THA ENTJAR AAP K CHALE JANE KE.... Read More

माँ तू है तो उजाला है

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 11th Nov 2017) माँ तू है तो उजाला है
माँ तू है तो उजाला
तू नही तो चारो ओर अंधेरा है,
माँ तू है तो चल रही सांसे
तू है तो हमारा सवेरा है,

माँ तेरे चरण में चारो धाम
तू माँ स्वर्ग का द्वार है,
तेरा आँचल जैसे पीपल का छाव
तेरी गोद मे ही हमारा संसार है,
.... Read More

वादा किया तो निभाना सीखो

Author  Photo Shrivastva MK   (Sun 1st Oct 2017) वादा किया तो निभाना सीखो
वादा किया तो निभाना सीखो,
गमो को बांटकर भुलाना सीखो,
कांटे न बोना किसी के भी राहों में,
खुद हंसो और दुसरो को भी हँसाना सीखो,

नफरत नही प्यार फैलाना सीखो,
झगड़े नही एकता बनाना सीखो,
अच्छाई अपने होठों पे नही दोस्तो,
अच्छाई अपने दिल मे जगाना सीखो,
.... Read More

ये दुनिया है प्यारे

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Mon 31st Aug 2015) ये दुनिया है प्यारे
ये दुनिया है प्यारे
और इस दुनिया में सब कुछ बिकता है
माल यहाँ पर कैसा भी हो
बस कीमत पर मोलभाव टिकता है
ये दुनिया है प्यारे...................
रिश्ते की क्या बात करें हम
हर शगुन पे जब भाव बढ़ता है
दाम लगते उनके अपने ही
कीमत का पता जब चलता है
कैसे कैसे लोग यहाँ पर देखो.... Read More

jaan

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Sun 28th Jul 2019) jaan
Aapke chehre ki chamak ke saamne chand bhi lagta hai saada,

Itna khubsurat chehra hai aapka dil ke mandir mein karu sajda.



Behad khushnaseeb hain hum jo jaan ho aap humari,

Zindagi mein aakar bn gye ho aap humari zindagi.
.... Read More

YE DIL

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 25th Oct 2017) YE DIL
Tujhe dekh najane kyon dhadkta hain
ye dil,
Tujhse milne ke liye najane kyon tadpta hain
ye dil,
Aaj mausam bhi udas hain tere bina,
Teri hi yaadon me najane kyon khoya rahta hain ye dil,
Tujhe dekh najane kyon dhadkta hain
ye dil...

.... Read More

गम की राहें

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Fri 15th Sep 2017) गम की राहें
गम की राहें हजार आने दो
जिंदगी अब यूँ ही गुजर जाने दो
बद्दुआ दिल से निकली जो
उसका भी असर हो जाने दो
रोक ली राह जो थी उल्फत की
उसका चेहरा नजर आ जाने दो
गमे फुर्सत में बैठे अब हम तो
गम से नजरें तो चार कर जाने दो
बहते अश्क अब इन आँखों से
मुझको पल भर जरा मुस्कराने दो.... Read More