गुजरात में काँग्रेस आखिरी ओवरों में रनआउट

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Mon 18th Dec 2017      Write your Article
gujarat-me-congress-aakhari-overo-me-runout.jpg
गुजरात की पिच पर हुए नाक की लड़ाई वाले इस फंसे हुए मैच का परिणाम बीजेपी के पक्ष में काफी कम मार्जिन से रहा ।
गुजरात स्कोर कार्ड
बीजेपी-99
कांग्रेस-80
अन्य-3
इसी प्रकार हिमाचल का परिणाम इस प्रकार रहा ।
हिमाचल स्कोर कार्ड
बीजेपी-44
कांग्रेस-21
अन्य-3
अब क्योंकि सारे देश की निगाहें गुजरात के इस महामुकाबले पर ही ज्यादा लगी हुई थीं और अब तक के सारे घटनाक्रम और उतार चढ़ाव गुजरात के इस महामुकाबले के बीच ही घटित हुए थे तो बात भी हम गुजरात के इसी रोमांचक मुकाबले की ही करते हैं ।
बीजेपी की ओर से बैटिंग का सारा दारोमदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अनुभवी कंधों पर था और उनका साथ देने के लिए केंद्र सरकार की कैबिनेट खुद अमित शाह और बीजेपी संगठन एवम आर एस एस साथ ही बीजेपी के प्रदेशों के मुख्यमंत्री गुजरात की पिच पर बैटिंग बोलिंग करते नजर आए ।
कांग्रेस की ओर से अकेले राहुल गांधी एवम गुजरात के तीन युवा हार्दिक पटेल जिग्नेश और अल्पेश गुजरात की पिच पर बीजेपी की खराब बैटिंग (विकास) पर सवाल खड़े करते हुए बीजेपी को गुजरात से बाहर करने के लिए ताल ठोकते नजर आ रहे थे ।
गुजरात की इस चुनावी पिच पर राहुल गांधी अपने आक्रामक सवाल रूपी बाउंसरों से बीजेपी को घायल कर बैकफुट पर खेलने को मजबूर कर मोदी जी से विकास का पता बार बार पूछ रहे थे ।
इसी बीच गुजरात मे कई घटनाक्रम हुए राहुल गांधी की काँग्रेस अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी और मणिशंकर अय्यर का प्रधानमंत्री के लिए "नीच" शब्द का सम्बोधन एवम कपिल सिब्बल का राम मंदिर की सुनवाई की तारीख को 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तक बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट में मांग करना इसके अलावा इस चुनाव में पाकिस्तान की भी एंट्री कर दी गई ।
बस यहीं से जो बीजेपी बैकफुट पर खेल रही थी फिर वही बीजेपी एवम मोदी जी एकदम आक्रामक अन्दाज में बैटिंग कर इमोशनल कार्ड भी खेलते नजर आने लगे इनकी सभाओं में विकास तो हवा हवाई ही साबित हुआ ।
गुजरात के अंतिम ओवर (आखिरी चरण) में बाबर, अफजल, खिलजी और औरंगजेब अपनी कब्र से निकल बीजेपी की सभाओं में फिर से जिंदा हो गए । बस यदि कोई जिंदा नहीं हुआ तो वो बेचारा विकास ही था जिसे गुजरात मे जिंदा करने के लिए राहुल गांधी आवाज उठा रहे थे ।
मणिशंकर अय्यर के विवादित शब्दों ने बीजेपी की निर्जीव बॉलिंग बैटिंग में एक नई जान फूंक दी ।
मोदी जी ने इसी को अंतिम ओवरों (अंतिम चरण) में इमोशनल कार्ड खेल खूब भुनाया और इस विवादित शब्द को गुजरात की जनता का अपमान बताते हुए अपने आपको गुजरात का बेटा बताते हुए कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की जबकि बीजेपी के संबित पात्रा अंध भक्ति में मोदी जी को देश का बाप की उपाधि से अलंकृत कर चुके थे ।
गुजरात के इस रोमांचक मुकाबले में बीजेपी की ओर से तो भाषा की मर्यादा कई बार लांघी गईं । पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के लिए "नमूना" आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया गया राहुल गांधी को "खिलजी का वंशज"और "औरंगजेब" बोला गया ।
गुजरात मे वोटिंग वाले दिन मोदी जी का वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी हुई उंगली को जनता के बीच दिखाते हुए रोड शो करना चुनाव आयोग के दोहरे मापदंड को दर्शा गया क्योंकि राहुल गांधी की अध्यक्ष बनने के बाद की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन कहा गया था ।
खैर गुजरात के इस मुकाबले का परिणाम बेशक बीजेपी के पक्ष में नजदीकी अंतर से गया हो लेकिन राहुल गांधी की गुजरात के इस मुकाबले में एक एंग्री यंग मैन की छवि देखने को मिली जो भगवान में आस्था रखता है और जनता के दुख दर्द को बांटना और उनके हक की आवाज उठाना जानता है ।
2019 लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के चुनाव होना बाकी हैं गुजरात की ये नजदीकी हार भी कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए संजीवनी का काम करेगी ।
गुजरात के इस कांटे के मुकाबले में जिस विकास के मुद्दे पर लड़ने की शुरू में मोदी जी चुनोती और नसीहत दे रहे थे आखिर तक आते आते वो विकास हवा हो गया और दफन हुए मुर्दे कब्र से निकल बीजेपी के मंचों पर नजर आने लगे ।
जिस विकास के मुद्दे पर बीजेपी के नेता जीतने की बात कह खुशफहमी पाल रहे हैं वे अपनी इस आधी अधूरी और फंसी हुई जीत के हर पन्ने को पलट पलट कर मनन करें-
क्या वाकई विकास की जीत हुई है ? यदि वाकई गुजरात मे विकास बोल रहा था तो फिर क्यों मोदी जी और पूरी केंद्र सरकार गुजरात में डेरा डाल कर जमी हुई थी ? फिर क्यों गुजरात की जनता को अफजल औरंगजेब खिलजी की आत्माओं से परिचय कराया जा रहा था ? क्यों वंशवाद की बात पर राहुल गांधी को घेरा जा रहा था ? जबकि जय शाह और शौर्य गाथा एवम राफेल डील की पठकथा बीजेपी शासन में ही लिखी गई इनके जबाव तो मोदी जी को भविष्य के चुनावों में देने ही पड़ेंगे
गुजरात चुनाव का परिणाम बेशक बीजेपी के पक्ष में आया हो पर ये फंसी हुई जीत बीजेपी के लिए 2019 की खतरे की घण्टी साबित होगी
बस गुजरात मे आखिरी ओवर में (आखरी चरण में) अपने ही खिलाड़ी ने कांग्रेस को रनआउट करा राहुल गांधी की मैच जिताऊ पारी पर पानी फेर दिया ।
इसलिए इन सब बातों का सार ये निकलता है कि फिलहाल तो विकास की हार हुई साम दाम दण्ड भेद की जीत हुई । लेकिन अंत मे जीत सच्चाई की होगी विकास की होगी ।
पं संजय शर्मा की कलम से

TUM HI TO HO

Author  Photo Shrivastva MK   (Tue 10th Oct 2017) TUM HI TO HO
Tum hi to ho
Jo har roj meri sapno mein aati ho,
Baith us pyare chand ke paas
jo Pyar ka geet sunati ho,
Muskurate huye dekh tum
mujhe jo etna bebas  kar jati ho,
Jab main tumhe pane ki koshish karta hoon,
Najane kyon tum mujhe chhod us ghane badalo me chhup jati ho,
Us ghane badalo me chhup.... Read More

तो ऐ ज़िन्दगी मेरा हाथ थाम लेना

Author  Photo Madhu Bhagat   (Thu 29th Sep 2016) तो ऐ ज़िन्दगी मेरा हाथ थाम लेना
मैं कमजोर पड़ जाऊ , तो ये जिंदगी मेरा हाथ थाम लेना ,
मेरे आखो पर अश्क दस्तक दे दे तो ,ये ज़िन्दगी मेरा हाथ थाम लेना ,
मेरी मुस्कुराहट पर अगर गुमान ने जगह ले ली तो मैं कमजोर पड़ जाऊ , तो ये जिंदगी मेरा हाथ थाम लेना ,
मेरे आखो पर अश्क दस्तक दे दे तो ,ये ज़िन्दगी मेरा हाथ थाम लेना ,
मेरी मुस्कुराहट पर .... Read More

Gairo se gila kya kare

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Sun 1st Feb 2015) Gairo se gila kya kare
Gairo se gila kya karte ham
Apno ke sataye baithhe hai
Raaho mai tumhare mailne ki
Ab aas lagaye baithhe hai
Etbaar kiya karte the jab
Har shaam lutaye baithhe hai
Najro ne kiye kuchh vade the
Ab najar jhukaye baithhe hai
Manjil to milegi hamko bhi
Har kasam uthhaye baithhe hai.... Read More

हमें गर्व है अपनी माटी पर

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Sat 26th May 2018) हमें गर्व है अपनी माटी पर
हमें गर्व है अपनी माटी पर
जहां शूरवीरों ने ही जन्म लिया
और आजादी की खातिर ही
उन वीरों ने संघर्ष किया
देश प्रेम उनके खून में था
अपने खून से माटी को तिलक किया
और फांसी को आजादी का
भोग समझकर ग्रहण किया
जहां कृष्ण भक्ति में मीरा ने
जहर का प्याला ग्रहण किया.... Read More

MERI ZINDAGI AAJ UDAS HAI

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) MERI ZINDAGI AAJ UDAS HAI
Meri zindagi aaj udas hai,
Ye Khushi ke pal bhi mujhse nirash hai,
Tut jate hain wo har sapne,
Jab tutata kisi ka vishwas hai,
Jab tutata kisi ka vishwas hai....

wo khile Phul aaj murjha gye hain tujhe yaad kar,
Kyon ojhal ho gye ho tum in aankhon me aansoo bhar,
Sisak-sisak ke puchh raha h.... Read More

यादों की गलियां

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Sun 8th May 2016) यादों की गलियां
यादों की उन गलियों में
बेशक हम जाना भूल गए
भूले नहीं हम उन गलियों को
बस दिल लगाना भूल गए
नादान दिल की चाहत में
खुद को दीवाना भूल गए
अब तो अपनी जिंदगी में
बस मुस्कराना भूल गए
दर्दे दिल के ग़ाफ़िल होकर
मरहम लगाना भूल गए.... Read More

लव के चककर

Author  Photo Abhishek Kumar   (Mon 19th Jan 2015) लव के चककर
जो लडकिया लव के चककर मे पडकर अपने माँ-बाप को छोडकर
घर से भाग जाती है
उनके लिए ये चंद पंक्तीयां लिखी है इन्है एक बार जरुर पढना.!
बाबुल की बगिया में जब तू , बनके
कली खिली,
तुमको क्या मालूम की,
उनको कितनी खुशी मिली ।
उस बाबुल को मार के ठोकर, घर से भाग जाती हो,
जिसका प्यारा हाथ पकड़ कर, तुम पहली.... Read More

एक तौफा...For my dearest friend

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 26th May 2018) एक तौफा...For my dearest friend
बड़ा अजीब है दास्तान-ए- प्यार का,
बिन लब्ज़ मोहब्बत-ए- इज़हार का,
बेशब्री से इंतेज़ार है हमे उस पल का
उस प्यारी परी, मौसम-ए- सदाबहार का,

इन होठों पर सजी रहे मुस्कान-ए-प्यार का,
इन दिलो मे बनी रहे तड़प-ए-बेक़रार का,
हर ख्वाइशें हमारी हो जाएंगी पूरी जब
आएंगी वो खूबसूरत पल-ए-इंतेज़ार का,
.... Read More

BADE AZEEB HAI YE LOG

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) BADE AZEEB HAI YE LOG
Kitni azeeb hai ye Duniya kitne ajeeb log,
Koi kisi ko dara rha, kuchh sahme sahme se log,
Bada muskil hai esko samjhna,
Yaha palbhal me baldate hai log,

Humne bhi socha tha Ki jawane ko badalenge hum,
Ek nayi soch ke sath ek hokar chalenge hum,
Par ye dekh kar dil tut gya Jab ek hi dali ke .... Read More