आगरा की पॉश कॉलोनियों में सड़कों पर गेट किस विभाग के आदेश पर लगे हैं ?

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Sat 26th May 2018      Write your Article
Agra-ki-posh-colony-mein-sadako-par-kis-bibhag-ke-aadesh-par-lage-hain.jpg
*आगरा की पॉश कॉलोनियों में सड़कों पर गेट किस विभाग के आदेश पर लगे हैं* ?
आगरा शहर की पॉश कॉलोनियों में जिधर नजर दौड़ाओ आम आदमी के लिए आने जाने वाली सड़कों पर गेट लगे दिख जाएंगे ।
(1) अब प्रश्न यहां ये उठता है कि इन पॉश कॉलोनियों में आम आदमी के लिए आने जाने वाले आम रास्ते पर गेट कौन लगवा रहा है ?
(2) पॉश कॉलोनी की सड़कों पर गेट लगाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है ?
(3) क्या इन सड़कों पर लगे गेट वैध हैं या अवैध हैं ?
(4) यदि सड़कों पर लगे गेट वैध हैं तो क्या इनकी परमीशन आगरा विकास प्राधिकरण या नगर निगम दे रहा है ?
(5) क्या आम आदमी के लिए आने जाने वाले मुख्य मार्गों पर गेट लगाकर मार्ग को अवरुद्ध करना आम आदमी के सड़क पर चलने के अधिकारों का हनन नहीं है ?
पॉश कॉलोनी के मार्गों पर गेट कौन लगवा रहा है-
पॉश कॉलोनी की आम सड़कों पर लगने वाले गेट उसी पॉश कॉलोनी के लोगों से आपस में आर्थिक सहयोग लेकर लगवाते हैं ।
पॉश कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर गेट लगवाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है-
पॉश कॉलोनी के मुख्य मार्गों पर गेट लगवाने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है क्या लोग सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्गों पर गेट लगवा रहे हैं यदि सुरक्षा की दृष्टि से लोग गेट लगवा रहे है तो क्या हमारी पुलिस सुरक्षा देने में नाकाम साबित रही है । वैसे कई अवसरों पर कई पॉश कॉलोनी में गेट लगे होने के बावजूद बड़ी वारदातें सुनने में आती रही हैं अब वो चाहें चोरी या डकैती की ही वारदातें क्यों न हो इसके अलावा प्राइवेट गेटबन्द कॉलोनी में भी वारदातें सुनने मे आती रही हैं ।
फिर सड़कों पर गेट लगाने का औचित्य मेरी समझ से परे हैं हाँ लोगों ने सुरक्षा की आड़ लेकर सड़कें कब्जाकर अपनी गाड़ियां खड़ी करने का एक सुरक्षित स्थान जरूर बना लिया है । लोगों की खड़ी हुई गाड़ियां गेटबन्द सड़कों पर आम देखी जा सकती हैं । अब क्योंकि उनके घर में फोरव्हीलर खड़ी करने की समस्या होती है इसलिए फोरव्हीलर खड़ी कर गेटबन्द सड़क को ही पार्किंग स्थल बना दिया जाता है ।
क्या पॉश कॉलोनी की सड़कों पर लगे गेट की परमीशन ली गई है या फिर ये गेट अवैध रूप से लगाये गए हैं ?
आगरा के सौंदर्यीकरण का निर्वाह और किसी निर्माण की परमीशन और नक्शे आदि देने का कार्य आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है और शहर में किसी अतिक्रमण आदि को नगर निगम द्वारा देखा जाता है ।
अब इस प्रकरण में जो नगर निगम शहर में हुए किसी भी अतिक्रमण पर बुलोडजर चलवा देता है और किसी भी अवैध निर्माण पर आगरा विकास प्राधिकरण तालाबंदी या बुलडोजर चलवा देता है अब क्या आगरा विकास प्राधिकरण और नगर निगम ये बताएंगे कि क्या उनके विभाग से सड़कों पर गेट लगाने की परमीशन ली गई है ? अगर परमीशन नहीं ली गई है तो फिर क्या उनकी नजर में ये अतिक्रमण नहीं है ?
क्या आम आदमी के लिए चलने वाली सड़क पर गेट लगाना आम आदमी के सड़क पर चलने के अधिकारों का हनन नहीं है-
आज सुरक्षा को लेकर शहर भर की पॉश कॉलोनी में सड़कों पर गेट लगे देखे जा सकते हैं लोगों का कहना है कि हमने अपनी सुरक्षा को लेकर गेट लगवाए हैं ।
अब यहां ये प्रश्न उठना लाजिमी है कि सुरक्षा का तर्क देकर सड़कों पर गेट लगाकर कहीं वो अपने ही जैसे सड़क पर चलने वाले आम आदमी से सड़क पर चलने का अधिकार तो नहीं छीन रहे ?
सुरक्षा की दुहाई देकर शहर भर की पॉश कॉलोनियों में सड़कों पर गेट लगाए जा रहे हैं अमूनन देखा जाता है वहां वो लोग अपनी गाड़ियां पार्क करके निश्चिंत होकर चैन की नींद सोते हैं अब क्योंकि गेट पर एक चौकीदार भी तैनात होता है और उस गेट पर ताला भी डाल दिया जाता है । परेशान अगर कोई होता है तो उस सड़क की ओर जाने वाला आम राहगीर होता है सड़क पर गेट बंद होने की वजह से उसे एक लंबी दूरी तय करनी होती है अपनी मंजिल पर पहुंचने के लिए । रही बात किसी वारदात होने की तो मैं एकबार पुनः लिखना चाहूंगा कि सड़कों पर गेट बंद होने और गेट पर चौकीदार होने के बावजूद वारदातें सुनने में आती रही हैं ।
कहावत है कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ होती है लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप अपनी सुरक्षा करने के चक्कर में आम आदमी को कष्ट दें और उसके सड़क पर चलने के अधिकार से उसे वंचित कर दें । यदि आपको अपनी सुरक्षा करनी है तो आप अपने घर की दीवार ऊंची रखें बन्द गेट लगवाएं घर पर चौकीदार रखें न कि सड़क पर गेट लगवाकर उसे बन्द करें इसे कतई उचित नहीं कहा जा सकता । वैसे पुलिस प्रशासन को भी चाहिए कि सुरक्षा को लेकर भयभीत लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाये । जिससे शहर भर की पॉश कॉलोनी में सड़क पर गेट लगाने का जो ट्रेंड चल गया है उसे रोका जा सके ।
पं संजय शर्मा की कलम से

ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 26th May 2018) ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल
ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल,
मेरे दोस्त की मयूशी मुस्कान में कर,
उनकी सारी मुरादे हो जाये पूरी,
उनके किस्मत का रुख ऐसा कर,

ऐ हवा ज़रा सा अपना रुख बदल,
मेरे प्यारे दोस्त खुश रहे उम्र भर,
हर कांटे भी फूल लगने लगे उन्हें,
ऐसा हिम्मत उनके अन्दर भर,
.... Read More

BIKHAR SE GYE YE PAL MERE KHUSHI KE

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) BIKHAR SE GYE YE PAL MERE KHUSHI KE
Bikhar se gye ye Pal mere khushi ke
Unke chale Jane ke baad,
Nikal gye en aankho se aansoo
Unki yaad aane ke baad,
Aaj nazane kyon khamosh Hai ye dil mera
Unka sath chhut Jane ke baad,
Pal Pal kuchh tutne ki aawaj sunai de rhi mujhe
Sab kuchh tut Jane ke baad,
Hansu to Kaise Hansu jab me.... Read More

ANGELS

Author  Photo Indrajeet   (Fri 29th Jan 2016) ANGELS
CHAHA THA TUJE PAYA BHI THA TUJE
NA JANE FIR KIYU KHOYA TUJE

HAR PAL HR VAKT TUJE KRTE MISS

PATA HAI DIL KO TUM KBHI NHI AAOGE

FIR BHI NAJANE DIL KIYU KRTA HAI AAP ENTJAR

AAP KE AANE SHE PEHELE THA ENTJAR AAP K CHALE JANE KE.... Read More

एक नया जख़्म

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 11th Nov 2017) एक नया जख़्म
दर्द देने वाले मुझे आज कुछ नया सीखा गए,
दिल तोड़कर मेरा आज मुझे वफ़ा सीखा गए,
हर बार देते है इस दिल को एक जख़्म नया,
एक और जख़्म देकर आज मुझे बेवफा बना गए,

काश! इस दिल का दर्द भी हम दिखा पाते,
कितने जख़्म है इस दिल मे वो दिखा पाते,
तो शायद आज बहानो की ज़रूरत ना पड़ती,
ये जख़्म ही बिन कहे सबकुछ बता .... Read More

दोस्ती एक अटूट रिस्ता

Author  Photo Shrivastva MK   (Sun 1st Oct 2017) दोस्ती एक अटूट रिस्ता
एक ऐसा रिस्ता जो सच्चे प्यार की तरह अटूट होता है,
इन नज़रों से दूर रहते हुए भी इस दिल के करीब होता है,
जिसे उस खुदा ने दोस्ती नाम दिया,
वो दोस्ती ही कितने लोगों की जीने की वजह होता है,

खुश होता है ये दिल जब वो खुश होते है,
छलकते है आंसू इन आँखों से जब वो रोते है,
बड़ा ही दर्द होता इस दिल को ,.... Read More

ये दुनिया है प्यारे

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Mon 31st Aug 2015) ये दुनिया है प्यारे
ये दुनिया है प्यारे
और इस दुनिया में सब कुछ बिकता है
माल यहाँ पर कैसा भी हो
बस कीमत पर मोलभाव टिकता है
ये दुनिया है प्यारे...................
रिश्ते की क्या बात करें हम
हर शगुन पे जब भाव बढ़ता है
दाम लगते उनके अपने ही
कीमत का पता जब चलता है
कैसे कैसे लोग यहाँ पर देखो.... Read More

Mahiya

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Thu 11th Jul 2019) Mahiya
मेरा आज मेरा कल आप हो,
हर पल आपका ही रहता है ख्याल हमको.

हर कदम पर साथ चलना पिया मेरे ,
आपसे जुड़ी हैं ये धड़कने.

धड़कनों की धड़कती हर आवाज है आपकी,
आपको पाकर खुदा की सबसे खूबसूरत रहमत पाई.

करके हद से ज्यादा प्यार सीने से लगा के रखूँ मैं आपको,.... Read More

Apni Galtiyon Ko

Author  Photo Uma   (Wed 25th Oct 2017) Apni Galtiyon Ko
apni galtiyon kochupate kyon ho
jo hai zimmedaari usse bhagte kyon ho

ho tum bhi vahi jaise sab hain fir bhi
khud se ye baat na kahte kyon ho

tum chahte ho banna ghar safal
to aadtain bhi banao vaisi

tum ho shreshth ue bhool jate kyon ho .... Read More

गम की राहें

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Fri 15th Sep 2017) गम की राहें
गम की राहें हजार आने दो
जिंदगी अब यूँ ही गुजर जाने दो
बद्दुआ दिल से निकली जो
उसका भी असर हो जाने दो
रोक ली राह जो थी उल्फत की
उसका चेहरा नजर आ जाने दो
गमे फुर्सत में बैठे अब हम तो
गम से नजरें तो चार कर जाने दो
बहते अश्क अब इन आँखों से
मुझको पल भर जरा मुस्कराने दो.... Read More