अब आने वाला वक्त राहुल गांधी का

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Sat 26th May 2018      Write your Article
ab-aane-wala-waqt-rahul-gandhi-ka.jpg
*अब आने वाला वक्त राहुल गांधी का*
गुजरात चुनाव के परिणाम ने वक्त के करवट बदलने की आहट सुना दी है । बीजेपी के स्वर्णिम सफर के सूरज के अब ढलान की ओर जाने की खतरे की घण्टी भी बजा दी है ।
जिस प्रकार सफलता स्थायी नहीं होती उसी प्रकार असफलता स्थाई नहीं होती उतार चढ़ाव तो प्रकृति में भी आते हैं और जो व्यक्ति जितनी जल्दी ऊपर चढ़ता है उतनी तेजी से नीचे गिरता है ।
अब कांग्रेस के स्वर्णिम दिन याद करिये विपक्ष के सांसद सदन में लालटेन लेकर ढूंढने से भी नहीं मिलते थे ।
इसी प्रकार मायावती और मुलायम सिंह उ प्र की राजनीति के सफल खिलाड़ी रहे आज कहाँ है वो लोग ।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल कहाँ से कहाँ पहुंचे ।
आज जिस राहुल गांधी को विरोधी पप्पू कह रहे हैं आप लोग भी देखना कि अपना वक्त आने पर यही पप्पू एक दिन विरोधियों का बैंड बजा देगा ।
किसी को जल्दी सफलता तो किसी को मेहनत करने के बाद भी असफ़लता मिलती है ।
बस कुछ वक्त और कुछ सितारों का भी खेल है जिस कारण राहुल गांधी पूरी मेहनत करने के बाद भी विरोधियों द्वारा लगाए गए असफलता के तमगे को लेकर अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के सहारे हार नहीं मान रहे हैं उनकी यही दृढ़ इच्छाशक्ति और हार न मानने का जज्बा उनको शिखर की ओर ले जाएगा ।
आपको अलग अलग फील्ड में बहुत से व्यक्ति मिल जाएंगे जो अपने शुरुआती दिनों में असफलता के कड़वे घूंट पीते रहे लेकिन एक उम्मीद का दामन थाम कर मेहनत से अपने कार्य मे ये सोच कर लगे रहे कि कभी तो मेरा वक्त आएगा ।
फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन की मिसाल भी आप दे सकते हैं कि उनको असफलता के साथ साथ अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अपमान के कड़वे घूंट तक पीने पड़े थे आज वही अमिताभ बच्चन एक महानायक कहलाते हैं आप मानो या न मानो मेहनत के साथ सितारों का भी खेल है ।
ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के साथ हो रहा वक्त आज उनके धैर्य का इम्तिहान ले रहा है । राहुल गांधी भी धैर्य और अपमान के कड़वे घूंट पी ये सोचकर हर इम्तिहान दे रहे हैं कि कभी तो मेरा वक्त आएगा ।
कांग्रेस की हार को लेकर जिस प्रकार राहुल गांधी का विरोधी मजाक बनाते हैं अब वो दिन दूर नहीं वही मजाक बनाने वाले विरोधी खुद एक मजाक बन कर रह जाएंगे ।
इन सबके अलावा बीजेपी के नेताओं में लगातार मिल रही सफलता के कारण अहंकार की भावना भी घर कर गई है बीजेपी का अपने आपको सर्वशक्तिमान समझने का अहंकार पतन का कारण भी बनने जा रहा है जिनको मेरी लिखी बात पर शक हो वो पुराण और इतिहास का अध्ययन कर लें ।
गुजरात के परिदृश्य को देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हो कि आगे अब क्या समीकरण बनेंगे यानी बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है ।
बीजेपी के स्वर्णिम युग के सूरज के ढलने की चेतावनी गुजरात चुनाव के नतीजों ने दे दी है ।
यहीं से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के अच्छे दिन की आहट भी सुनी जा सकती है । बस राहुल गांधी को हवा हवाई नेता और चाटूकारों से सावधान रहना होगा ।
वैसे राहुल गांधी अब राजनीति में काफी परिपक्व भी हो गए हैं गुजरात चुनाव में उनके भाषणों से और उनकी कार्यशैली से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है ।
राहुल गांधी का अध्यक्ष बनने के बाद एक और नया रूप देखने को मिल रहा है वे कांग्रेस में जिम्मेदारी में नाकाम रहने पर जबावदेही की बात भी कर रहे हैं । हवा हवाई नेताओं के पर कतरने की बात भी कह रहे हैं और जनता के बीच जाकर संघर्ष करने की बात भी कर रहे हैं ।
राहुल गांधी चाटूकारों को हाशिये पर रखने की बात कह उन संघर्ष शील कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद भी जगा रहे हैं जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ना लाजिमी है और इसी बढ़े हुए जोश और राहुल गांधी की नई सोच के साथ कार्यकर्ता 2019 में मुकाबले के लिए उतरेंगे ।
इन सारी सम्भावनाओं के मद्देनजर हम कह सकते हैं कि आने वाला वक्त अब राहुल गांधी का और राहुल गांधी की कांग्रेस का होगा ।
राहुल गांधी के लिए ये लाइन सटीक बैठती हैं-
लगातार हो रही असफलता से कभी नहीं घबराना चाहिए ।
कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है ।
पं संजय शर्मा की कलम से

अगर मेरी किस्मत फूटी न होती

Author  Photo Shrivastva MK   (Sat 11th Nov 2017) अगर मेरी किस्मत फूटी न होती
अगर मेरी किस्मत फूटी ना होती,
तो शायद वो पल भी हमसे रूठी ना होती !
हमसफ़र बन ज़िन्दगी भर साथ निभाते,
यदि वो सारे वादें झूठी ना होती !

अगर इन आँखों में आंसू देने वाली वो बातें याद ना होता,
तो ख़ुदा कसम ये दिल भी किसी दर्द के मोहताज़ ना होता !
मुस्कुरा तुम्हे अपना लेते हम यदि,
उस पल तेरी बेवफ़ाई क.... Read More

चला जाऊंगा एक दिन मैं इस दुनिया से...

Author  Photo Shrivastva MK   (Sun 1st Oct 2017) चला जाऊंगा एक दिन मैं इस दुनिया से...
चला जाऊंगा एक दिन मैं इस दुनिया से
तुम्हे अकेला छोड़कर,

फिर ना मेरी याद आएगी तुझे
ना मैं आऊंगा वापस लौटकर,

पता है मुझे उस दिन ये पल थोड़ा उदास रहेंगे
मेरी कसम तुझे, ना याद करना मुझे रो- रो कर,

चंद शब्द कई बार रिस्ते बना देते है.... Read More

ये दुनिया है

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Sun 30th Aug 2015) ये दुनिया है
ये दुनिया है प्यारे
और इस दुनिया में सब कुछ बिकता है
माल यहाँ पर कैसा भी हो
बस कीमत पर मिलभव टिकता है
ये दुनिया है प्यारे...................
रिश्ते की क्या बात करें हम
हर शगुन पे जब भाव बढ़ता है
दाम लगते उनके अपने ही
कीमत का पता जब चलता है
कैसे कैसे लोग यहाँ पर देखो.... Read More

Mahiya

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Thu 11th Jul 2019) Mahiya
मेरा आज मेरा कल आप हो,
हर पल आपका ही रहता है ख्याल हमको.

हर कदम पर साथ चलना पिया मेरे ,
आपसे जुड़ी हैं ये धड़कने.

धड़कनों की धड़कती हर आवाज है आपकी,
आपको पाकर खुदा की सबसे खूबसूरत रहमत पाई.

करके हद से ज्यादा प्यार सीने से लगा के रखूँ मैं आपको,.... Read More

TERE BINA

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 25th Oct 2017) TERE BINA
juda hoke tujhse tut jayenge hum ,
Tere bina o sanam ab mar jayenge hum,

O hawa tham ja jara ye to bata de
Kab ek- dusare se mil payenge hum ,
tere bina o sanam ab mar jayenge hum....

zindagi ki dor se tum bandhe ho,
Bata do sanam tum mujhse kyon ruth gye ho,
Tujhe pane ke liye har dukh s.... Read More

KIVE SHUKAR KARA TWADA MATA RANI..

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Wed 13th Sep 2017) KIVE SHUKAR KARA TWADA MATA RANI..
Chahe din hove...

yaa raat hove...

Sirf twada hi zikar karni aa....

Twade honde hoye fikar karan di

Koi laud hi nhi aa..
.... Read More

Maa

Author  Photo Ragini   (Wed 6th May 2015) Maa
Tum door hokar bhi pass ho mere,
Sabse pyara sabse nyara ...
Jeevan ka ehsas ho mere,
Tumne har pal mujhko dulara hai .....
Mai khushnaseeb hun maa jo maine tumhe paya hai,
Aankhein band karun tu tum nazar aati ho ;
mujhe apne hone ka ehsas dilati ho,
Tumhari hun bitiya tum see hi hun,
.... Read More

Meri zindagi

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Thu 11th Jul 2019) Meri zindagi
Aapke saath bitiya har pal hai khubsurat,
Aapka masoom sa chehra hai khuda ki murat.

Bhutttt yaad aa rhi hai aapki,
Talaash rahi aapko nazre meri.

Wo aapka muskurana jab kehte hum awaaz aa rahi,
Har lamha itna khubsurat hai in palkon mein yaadein sanjo rakhi.

Aapse shuru hota hai hamara .... Read More

JUDAI KA GUM

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 25th Oct 2017) JUDAI KA GUM
Tujhe pane ki khushi gam me badal gai,
Tujhe dekh gairo ke saath
Teri yaad mujhe chhod chali gai,
Rula ke mujhko ai bewafa
Tum kaise un palo ko bhul gai,
Adhuri hain duniya pyar bina,
Adhure hain hum tumhare bina,
Bata ke roya "**MANISH** "bhi apne dil ka hal,
Chale gye wo chhodkar ek adhura.... Read More