कांग्रेस की प्रयोगशाला का उप्र में एक और असफल प्रयोग

Author Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh' Sat 12th Nov 2022      Write your Article
Congress-rally.jpg
उप्र में कांग्रेस की प्रयोगशाला का प्रयोग चुनावी समर में जाते ही उसकी असफलता की कहानी खुद ही बयां कर जाते हैं

उप्र में एक लंबे समय से हाशिये पर पड़ी कांग्रेस में अजय कुमार लल्लू के जरिये कांग्रेस को जिंदा करने का प्रयोग पूर्व में असफल साबित हुआ ।
जहाँ अध्यक्ष बनने के बाद अजय कुमार लल्लू पर जिम्मेदारी थी कि वो उप्र में कांग्रेस को एकजुट कर सभी को साथ लेकर चलेंगे लेकिन हुआ इसके उलट अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले कांग्रेस के उन मजबूत स्तम्भों को ही उखाड़ बाहर फेंकना शुरू कर दिया जिन मजबूत स्तम्भों ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अपने खून पसीने के बहने की भी परवाह नहीं की ।
उप्र के विधानसभा चुनाव परिणाम ये बताने के लिए काफी है कि अजय कुमार लल्लू राजनीति के वास्तविक लल्लू ही साबित हुए ।

चलिए अब बात कर लेते हैं कांग्रेस के उप्र में एक नए प्रयोग की ।
नए अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की ताजपोशी के साथ ही उनके साथ अन्य अध्यक्ष की ताजपोशी में जातिगत समीकरण का तड़का लगा उप्र को साधने की मेरी नजर में एक असफल कोशिश ही कही जाएगी ।
आखिर किस आधार पर किन लोगों की सलाह पर कांग्रेस ऐसे बेतुके प्रयोग कर बाहरी लोगों के कमजोर कन्धों पर इतना बड़ा भार डाल रही कि वो उप्र में कमजोर और मृत कांग्रेस को दौड़ाना तो खैर बहुत दूर की बात है अपने खुद के पैरों पर ही खड़ा कर सकें यही बहुत बड़ी बात होगी । लगता है कांग्रेस को अपने जन्मजात कांग्रेसियों की काबिलियत पर या तो भरोसा ही नहीं है या फिर वो उन्हें इस काबिल ही नहीं समझती कि उनको हाथों में उप्र की कमान सौंपी जाए ।
अब यदि कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष की बात करें तो बृजलाल खाबरी बुंदेलखंड से आते हैं एक लंबे समय से कांग्रेस में आने के बाद वो बुंदेलखंड में कितना कांग्रेस को मजबूत कर पाए ये धरातल पर सबको दिख रहा है इसके अलावा कितना वो अपने समाज को अब तक कांग्रेस से जोड़ पाए प्रश्नचिन्ह तो आखिर बनता है कि जिस व्यक्ति के हाथ में आपने उप्र की पतवार सौंपी है क्या वो हाँफती बलखाती कांग्रेस की नौका को उप्र में पार लगा पाएंगे उनके खुद के विधानसभा चुनाव में मिले वोट तो यही दर्शाते हैं कि कांग्रेस की प्रयोगशाला का ये प्रयोग भी असफल ही साबित होने जा रहा है ।

यहाँ राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के विषय में जरूर लिखना चाहूंगा कि यदि वो भारत जोड़ो यात्रा की जगह मंहगाई भारत छोड़ो बेरोजगारी भारत छोड़ो नारे के साथ इस यात्रा को निकालते तो मेरी नजर में जनता में एक सकारात्मक और सुखद सन्देश जाना स्वाभाविक था उनके भारत जोड़ो की बात करें तो कई प्रश्न निकल कर आते हैं पता नहीं वो किस भारत को और किसे जोड़ने की बात कर रहे हैं हमारा भारत तो अटूट है इसी के साथ लोग तो कहेंगे ही कि पहले अपने खुद के कांग्रेसियों को ही जोड़कर रख लो ।

खैर अब चलते चलते 2024 के लोकसभा चुनाव की यदि बात करें तो कांग्रेस के लिए चुनौतियों की भरमार हैं उप्र विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के हर प्रयोग असफल ही साबित हुए काँग्रेस के लिए उप्र के परिणाम भी ये बताने के लिए काफी हैं कि उप्र की जनता ने प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके प्रत्याशियों के साथ उनके हर प्रयोग को सिरे से ही नकार दिया । अब आज के हालातों को देखते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में उप्र में उनसे किसी चमत्कार की आशा करने वालों को एक बार फिर निराशा ही हाथ लगने वाली है ।
वैसे भी देखा जाए तो 2019 में अमेठी में राहुल गांधी की हार ने उप्र में कांग्रेस की मुश्किलें तो बढ़ाई साथ ही अबकी 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट यदि कांग्रेस जीतने में सफल रहती है तो इसे एक बहुत बड़ा चमत्कार ही कहा जायेगा ।

पण्डित संजय शर्मा की कलम से

Yaaron ki yaari mein khuda ko paigaam

Author  Photo SONIA PARUTHI   (Sat 26th May 2018) Yaaron ki yaari mein khuda ko paigaam
heege hain naina
aaye na chaina
milne ki hai aas dosto se
pukaar rhein hai dil se
dur hokar bhi paas hote hai ye yaar
mile inko poore jahan ka pyaar
yaad aati hai bhut yaaro ki
gujarish hai khuda se milane ki
yaaro ki yaari
hai jag se nyari.... Read More

WO HUME MIL GAYE

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 4th Oct 2017) WO HUME MIL GAYE
Aaj murjhaye phul phir se khil gye,
U ghane badalon me bhi do dil mil gye,
Jiski tammna thi varso se hume,
Aaj Wo khushi ke pal bhi mujhe mil gye,

Kya gajab si khubsurati thi unke dil me,
Kya gajab Ki sararati aankhen,
Ye katilana andaaj me unka muskurana,
Bin bole kah gyi wo sari batein,
.... Read More

सपने

Author  Photo Pandit Sanjay Sharma 'aakrosh'   (Fri 6th May 2016) सपने
नभ के बादल घुमड़ घुमड़ जब
आसमान पर छाये थे
कुछ ऐसी ही किस्मत लेकर
हम दुनिया में आये थे
हम तो अपनी आशाओं में
कुछ सपने बुनकर लाये थे
सपनों की उस बगिया के
कुछ फूल चुनकर लाये थे
गम नहीं इस बात का
कुछ दर्द यहाँ पर पाये थे.... Read More

विदुषी महिला

Author  Photo Sudhakar Kumar   (Sat 6th Dec 2014) विदुषी महिला
एक अमीर आदमी की शादी विदुषी महिला से हुई।
आदमी हमेशा अपनी पत्नी से
तर्क-वितर्क में पराजित हो जाता था।
एक दिन पत्नी ने कहा की औरते, पुरूषो से
किसी मामले में कम नहीं होती।
पुरूष ने कहा ठिक है,
मैं दो साल के लिये तुमसे दूर जा रहा हूँ।
इन दो सालो में एक महल,व्यापार में मुनाफा और एक बच्चा पैदा कर .... Read More

मुशीबत आने पर इंसान इंसान का हाथ छोड़ देते है

Author  Photo Shrivastva MK   (Sun 26th Nov 2017) मुशीबत आने पर इंसान इंसान का हाथ छोड़ देते है
मुशीबत आने पर
इंसान इंसान का हाथ छोड़ देते है,

जैसे सूर्यास्त के बाद
परछाई साथ छोड़ देते है,

लोग कहते है आप तो मेरे जीवन हो,
पर समय के रुख से वो भी मुह मोड़ लेते है,

हर वक़्त आप पर मोहब्बत बरसाने वाले.... Read More

संभल जाते है लोग अक्सर ठोकर खाने से,

Author  Photo Shrivastva MK   (Mon 2nd Oct 2017) संभल जाते है लोग अक्सर ठोकर खाने से,
संभल जाते है लोग अक्सर ठोकर खाने से,
दर्द होता है इस दिल को किसी के दूर जाने से,
ना जाना हमे यू अकेला छोड़ अनजान राहों में,
मुझे सिर्फ तुमसे प्यार है मतलब नही जवाने से,

मुझे चाहत नही तुझे पाने की,
ना आरज़ू है दिल दुखाने की,
हा अगर गम हो कुछ तेरे हिस्से में,
तो तम्मना रखता हूं उसे भी सह जाने क.... Read More

It's for Anie

Author  Photo Sourabh Malviya   (Fri 30th Oct 2015) It's for Anie
Ek choti si khani…it’s a real story…..you must read……..
There was an boy and girl…ek din ye boy us girl ko msg.karke bahut pareshan karta ..wo roz us girl ko msg karta aur us girl ke bare me hi batata ..but wo girl ye sochti ki us ladke ko uske bare me kaha se pata chalta ..wo ladka us ladki ke ba.... Read More

गुस्से में बोला हुआ शब्द एक ज़ख्म बन जाता है। जो दिखता नहीं है लेकिन दर्द बहूत देता है।

Author  Photo Rahul Patel   (Mon 27th Sep 2021) गुस्से में बोला हुआ शब्द एक ज़ख्म बन जाता है। जो दिखता नहीं है लेकिन दर्द बहूत देता है।
काफी समय पहले की बात है, एक गाँव में एक रवि नाम का लड़का रहता था| वह बहुत ही गुस्से वाला था, छोटी-छोटी बात पर वह अपना आपा खो देता था और लोगों को भला-बुरा कह देता | रवि की इस आदत से परेशान होकर एक दिन उसके पापा ने उसे कीलों से भरा हुआ एक बैग दिया और कहा कि , ” अब जब भी तुम्हे गुस्सा आये तो तुम इस थैल.... Read More

काश! ये पल ज़रा थम जाते.....

Author  Photo Shrivastva MK   (Wed 1st Nov 2017) काश! ये पल ज़रा थम जाते.....
काश! ये पल ज़रा थम जाते,
तो आज हम भी दिल की बात कह पाते,
माना ये पल खफ़ा है हमसे,
पर बिन साँसे हम कैसे जी पाते,

काश! ये पल ज़रा थम जाते,
तो उनसे बाते कर हम मुस्कुराते,
माना वो हमसे बहुत दूर है,
पर पवन बन उनके सांसो में उतर जाते,
.... Read More